\”जो जमीन सरकारी है वो जमीन हमारी है\” युवा पार्षद का एक और कारनामा

The Khabar Xpress 22 अगस्त 2024। पिछली कांग्रेस सरकार के पट्टा अभियान में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में कितने फर्जी पट्टे बनाये गए ये शोध का विषय है। इससे भी बड़ा विषय ये है कि इस अभियान में गरीबो के पट्टे बने या ना बने हमारे लोक लाडले, निर्भीक, निष्पक्ष, ईमानदार, निडर, सेवाभावी और युवा पार्षदो ने अपने व अपनों के नाम पर कितने पट्टे बना लिए ?
श्रीडूंगरगढ़ की जनता अब शायद ही युवा पार्षदो पर भरोसा कर पाए क्योंकि इन युवाओं ने पूरे शहर में अपने द्वारा किये भ्रष्टाचार का नगाड़ा बजा दिया है।