एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान में दो चरणों में होंगे निकाय चुनाव, 9 और 11 सितंबर को मतदान, देखें पूरा कार्यक्रम, आचार संहिता लगी

Published on: August 19, 2026

The Khabar Xpress 19 अगस्त 2026, श्रीडूंगरगढ़। इंतज़ार की घड़िया खत्म हुई, राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसके साथ ही संबंधित शहरी क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। बीजेपी, कांग्रेस और कॉमरेड अपनी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए है।

राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बज गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसके साथ ही संबंधित निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार प्रदेश के कुल 309 निकायों में चुनाव करवाए जाएंगे। राज्य निर्वषन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने इसकी घोषणा की। आयोग के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी। इसके बाद मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को संपन्न होगा। मतगणना 14 सितंबर को कराई जाएगी।

अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 सितम्बर को होगा। मतदान के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना भी पूरी कर ली जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए 22 सितंबर को बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग की घोषणा के साथ ही प्रशासनिक ट्रांसफर और नई विकास योजनाओं की घोषणाओं पर तुरंत रोक लग गई है। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करेंगे।

मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव की आधिकारिक तारीखों, मतदाता सूची और अन्य नवीनतम अपडेट के लिए नागरिक राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। आयोग ने सभी दलों और उम्मीदवारों से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

न‍िकाय चुनाव की आरक्षण की न‍िकली लॉटरी, अब सजेगी चुनावी बिसात, श्रीडूंगरगढ़ सामान्य

प्रशासन की आंखे बंद… भूमाफियाओं की चांदी, राजकीय महाविद्यालय को जमीन मिली 15.43 बीघा, सिमट कर रह गयी करीब दो-ढाई बीघा, मुख्यद्वार में ही भूमाफियाओं ने कर लिए कब्जे, देखे वीडियो…

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

Leave a Comment