एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

विधानसभा चुनाव 2023 : जिले में गुरुवार को सात प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन, श्रीडूंगरगढ़ से चार प्रत्याशी ने भरा नामांकन

Published on: November 2, 2023

द खबर एक्सप्रेस 02 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कुल सात प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये गये।
बीकानेर पश्चिम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में डॉ बी.डी कल्ला ने नाम निर्देशन पत्र जमा करवाया। डा बी डी कल्ला ने दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए। नोखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुशीला देवी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। सुशीला डूडी ने भी दो नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।
कोलायत विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी प्रत्याशी के रूप में रेवंत राम पंवार ने अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कुल 4 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये। श्रीडूंगरगढ़ से असंख्य समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में आसाराम, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सावंत सिंह, बीजेपी प्रत्याशी के रूप में ताराचंद एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया प्रत्याशी के रूप में गिरधारी लाल द्वारा नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया।
नाम निर्देशन पत्र 6 नवम्बर तक भरे जा सकेंगे। रविवार को अवकाश रहेगा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment