एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान विधानसभा चुनाव : 25 नवंबर को रहेगा सवैतनिक अवकाश

Published on: November 2, 2023

द खबर एक्सप्रेस 02 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान दिवस 25 नवंबर को सवैतनिक अवकाश होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि 25 नवंबर को सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ( बी )के तहत मतदान के दिन सभी कर्मचारियों को सवेतन अवकाश मंजूरी की व्यवस्था गई है। सभी प्रकार के कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को निर्वाचन में अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार है। इसके तहत मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार, राज्य में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार या व्यवसाय के नियोजकों को प्रत्येक कामगार को, जिसमें आकस्मिक कामगार भी शामिल है, के कार्मिकों को यह अवकाश देय होगा। साथ ही कार्मिक जो राज्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता है, परन्तु उन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर कार्यरत हैं, उन्हें भी अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान दिवस के दिन सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिले में मतदान दिवस 25 नवम्बर,2023 शनिवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा भी की जा चुकी है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment