एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु जाति उत्थान समिति ने सार्वजनिक भवन के लिये उपखण्ड अधिकारी से की भूमि की मांग

Published on: August 31, 2023

द खबर एक्सप्रेस 31 अगस्त 2023। घुमन्तु-अर्द्धघुमन्तु जाति उत्थान समिति ने आज उपखण्ड अधिकारी मुकेश चौधरी को ज्ञापन देकर जोगी (कालबेलिया) समाज के सार्वजनिक भवन के लिये भूमि देने की मांग की। समिति के जिलाध्यक्ष मखननाथ जोगी ने ज्ञापन देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में 5000 से अधिक आबादी मे जोगी (कालबेलिया) जाति के लोग निवास करते है, लेकिन हमारे समाज के सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए हमारे समाज को कोई भूमि आवंटन नहीं हुई है। समाज का छात्र भी अगर पढ़ने के लिए आये तो उसे अनावश्यक व्यय करना पड़ता है।

जोगी ने बताया कि श्री डूंगरगढ क्षेत्र मे जोगी (कालबेलिया) जाति के लोग जैसलसर, बिग्गा, विग्गाबास-रामसरा, कीतासर, धीरदेसर, गुसाईसर, बिंझासर, मणकरासर, समन्दसर, जोधासर, दुलचासर, गोपालसर, उदरासर, दुसारणा, देराजसर गाँवो में निवास करती है।

महावीरनाथ जोगी जैसलसर, बजीरनाथ, रामकुमार नाथ, अणद नाथ मानकरासर, कृष्णनाथ बिग्गा, मालनाथ देराजसर, बबलुनाथ गोपालसर सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment