देशनोक मंदिर भूमि विवाद : संघर्ष समिति ने केबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन, नगरपालिका चेयरमैन व पार्षदो पर लगाया भूमाफियाओं से मिलीभगत का आरोप

The Khabar 20 अगस्त 2025। श्री चतुर्भुज भगवान मंदिर, देशनोक की भूमि विवाद के संदर्भ में चौपाणी ब्राह्मण समाज संघर्ष समिति ने देवस्थान, गौपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत को बीकानेर सर्किट हाउस में ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संघर्ष समिति के महामंत्री अविनाश उपाध्याय की अनुशंसा पर अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्याय एवं अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र के रूप में समिति के संरक्षक एवं समाजसेवी रमेश कुमार उपाध्याय ने मंत्री महोदय को भेंट कर सौंपा।