श्रीडूंगरगढ़ में सारस्वत समाज के ‘सारस्वत सदन’ का वैदिक अनुष्ठान के साथ हुआ भव्य शुभारंभ
The Khabar Xpress 07 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में सारस्वत समाज समिति कुंडिया श्रीडूंगरगढ़ द्वारा नवनिर्मित सारस्वत सदन का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ वैदिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष बजरंग लाल ओझा के बताया कि हमारे आराध्य ऋषि सरस जी महाराज की परम कृपा से सरसगढ़ की पावन धरा पर सारस्वत समाज के नवनिर्मित प्रतिष्ठान ’सारस्वत सदन’ का शनिवार 6 दिसम्बर को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन की सनातनी परम्परा के साथ मंगलमय शुभारंभ संपन्न हुआ।