राजस्थान में मार्च–अप्रैल में बज सकता है पंचायती राज चुनाव का बिगुल, जनवरी में लॉटरी, वन-स्टेट-वन इलेक्शन पर संशय बरकरार
The Khabar Xpress 18 दिसम्बर 2025। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। सरकार और प्रशासनिक मशीनरी के संकेतों के अनुसार राज्य में पंचायत चुनाव मार्च–अप्रैल के बीच कराए जा सकते हैं। सबसे पहले पंच और सरपंच के चुनाव होंगे, उसके बाद प्रधान और जिला परिषद स्तर के चुनाव करवाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक पंच–सरपंच के चुनाव की अधिसूचना एक मार्च के आसपास जारी होने की संभावना है, जबकि मतदान 20 मार्च तक आयोजित किया जा सकता है।