श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल
श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का मुद्दा अब केवल एक स्वास्थ्य सुविधा का विषय नहीं रहा, बल्कि जनभावनाओं, राजनीतिक जवाबदेही और सरकारी प्राथमिकताओं की परीक्षा बन चुका है। जिस भूमि को ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल के लिए आरक्षित माना जाता रहा, उसी भूमि पर अब ट्रॉमा सेंटर और उपजिला अस्पताल नहीं बनने की आशंकाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।