क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति
The Khabar Xpress 06 अगस्त 2026,श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। क्षेत्र के गांवो की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) ने 33/11 केवी समंदसर व लखासर जीएसएस पर स्थापित 3.15mva क्षमता के पॉवर ट्रांसफॉर्मर्स को बढ़ाकर 5mva किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। समदसर जीएसएस पर दो 5mva के और लखासर जीएसएस पर भी एक 5mva के ट्रांसफॉर्मर लगाए जायेंगे।