बिग्गा में 33 केवी विद्युत लाइन का पोल दुर्घटना को दे रहा है दावत, क्या किसी जनहानि का है इंतज़ार

The Khabar Xpress 22 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव बिग्गा के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में विद्युत विभाग की लापरवाही और उदासीनता देखने को मिल रही है। इस मोहल्ले की राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप लगे 33 केवी विद्युत लाइन पोल को देखने से इस बात का अंदाजा खुद ही लग जाएगा कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कितने संवेदनशील और अपने काम के प्रति जिम्मेदार है। यह क्षतिग्रस्त लोहे का पोल के पास से मिट्टी कटने के कारण जमीन पर बिना मिट्टी में रोपे विद्युत तारों के सहारे ही झुका हुआ खड़ा है जो कभी भी गिरकर बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।