एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बिग्गा में 33 केवी विद्युत लाइन का पोल दुर्घटना को दे रहा है दावत, क्या किसी जनहानि का है इंतज़ार

Published on: July 22, 2025

The Khabar Xpress 22 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव बिग्गा के रेलवे स्टेशन मोहल्ले में विद्युत विभाग की लापरवाही और उदासीनता देखने को मिल रही है। इस मोहल्ले की राजकीय प्राथमिक विद्यालय के समीप लगे 33 केवी विद्युत लाइन पोल को देखने से इस बात का अंदाजा खुद ही लग जाएगा कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी कितने संवेदनशील और अपने काम के प्रति जिम्मेदार है। यह क्षतिग्रस्त लोहे का पोल के पास से मिट्टी कटने के कारण जमीन पर बिना मिट्टी में रोपे विद्युत तारों के सहारे ही झुका हुआ खड़ा है जो कभी भी गिरकर बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। यह पोल जहां खड़ा है वह स्कूली बच्चों का आम रास्ता है इसके अलावा लोगों का भी इस रास्ते आवागमन रहता है। तारों के सहारे खड़े खंभे से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने मौके से ही विद्युत विभाग कार्मिक फोन कर अवगत कराया, जिससे इस विद्युत पोल से थोड़ी दूर पर जीएसएस में कार्यरत कार्मिक एवं जेईएन सुशील छींपा मौके पर पहुंचे और लोगों को यह कहकर चले गए कि इस संबंध में विभाग को अवगत कराएंगे। विद्युत पोल से कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
इस झुके पोल के आसपास के घरों में रह रहे लोग भयभीत है उनका कहना है कि पोल जी का जंजाल बना हुआ है। लोगों का यह भी कहना है कि इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करा दिया लेकिन उनकी आंखें नहीं खुली व आंखें मूंदे बैठे हैं। इस विद्युत पोल से महज सौ फुट दूरी पर दो पेड़ है जिसके अंदर से होकर विद्युत तारे गुजरती है। रात दिन इन पेड़ों की टहनियों से गुजर रही तारो की स्पार्किंग से चिंगारियां निकलती रहती है।

मोहल्लेवासियों ने इस विद्युत पोल को जमीन में गड्ढा खोदकर रोपने एवं विद्युत पोल के पास खड़े दोनों पेड़ों को हटाने की मांग की है जिससे अनहोनी से निजात मिल सके।

क्या किसी जनहानि का इंतज़ार कर रहा है विभाग क्योंकि इस विद्युत पोल के पास से खड़े दोनों पेड़ों में विद्युत प्रवाह होने के कारण एक बच्ची करंट की चपेट में आ गई थी लेकिन फिलहाल कोई जनहानि नही हुई।

https://www.facebook.com/share/r/19vk8wusqK

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment