ग्रामवासियों की मांग पर विधायक सारस्वत ने भेजी मशीन, दूर होगा पेयजल संकट

The Khabar Xpress 08 जून 2025। इस भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी लगातार प्रयासरत है कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत हो। उपखण्ड के गांव मोमासर में आज एक ट्यूबवेल से सप्लाई शुरू हुई तो वहीं वार्ड नं.1 में गत दिनों ट्यूबवेल फैल हो गया था वहां पर विधायक सारस्वत ने नया ट्यूबवेल बनाने के लिये बोरिंग मशीन भेजकर आज विधिवत शुरुआत की।