पेयजल समस्या लेकर देर रात टंकी पहुंचे मोहल्लेवासी, एईएन से की शिकायत, धमकी देने का लगाया आरोप
The Khabar Xpress 01 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ शहर की पेयजल आपूर्ति पिछले काफ़ी समय से गड़बड़ाई हुई है। शहर के चारो मोहल्लों से ही शिकायतें आ रही है। सोमवार देर रात्रि बिग्गाबास के वार्ड 25 के युवक कोर्ट के पास स्थित टंकी पहुंच गए। वहां से वे घुमचक्कर स्थित टंकी पहुंचे और एईएन से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया।