एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ग्रामवासियों की मांग पर विधायक सारस्वत ने भेजी मशीन, दूर होगा पेयजल संकट

Published on: June 8, 2025

The Khabar Xpress 08 जून 2025। इस भीषण गर्मी में क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भी लगातार प्रयासरत है कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निस्तारण तुरंत हो। उपखण्ड के गांव मोमासर में आज एक ट्यूबवेल से सप्लाई शुरू हुई तो वहीं वार्ड नं.1 में गत दिनों ट्यूबवेल फैल हो गया था वहां पर विधायक सारस्वत ने नया ट्यूबवेल बनाने के लिये बोरिंग मशीन भेजकर आज विधिवत शुरुआत की। भाजपा कार्यकर्ता जितेन्द्र सैनी ने बताया कि फैल हुए ट्यूबवेल के बारे में विधायक को बताने पर एवं ग्रामीणों की जल समस्या के बारे में जानकारी देकर उनसे नए ट्यूबवेल की मांग रखी गयी जिसे विधायक सारस्वत ने मंजूर करते हुए तुरंत नए ट्यूबवेल का आदेश जारी किए। सैनी ने बताया कि ये ट्यूबवेल गांव के करीब 10 वार्डो के निवासियों की प्यास बुझायेगा। इस अवसर उपसरपंच जूगराज जी संचेती, भाजपा नेता जितेंद्र सैनी, पवन इंदौरिया, पुखराज इंदौरिया, कालू धतरवाल, हनुमान सुथार, आसाराम नैण, मांगीलाल मेघवाल आदि मोहल्लेवासी मौजूद रहे। सभी ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार प्रकट करते हुए एवं विश्वास जताया कि ग्रामीण स्तर की जनसमस्याओं पर विधायक का सहयोग हमे लगातार मिलता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment