निकाय चुनाव की आरक्षण की निकली लॉटरी, अब सजेगी चुनावी बिसात, श्रीडूंगरगढ़ सामान्य
The Khabar Xpress 13 अगस्त 2026, श्रीडूंगरगढ़। प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव की स्थिति साफ हो गयी है। स्वायत शासन विभाग की ओर से शहरी निकायों के प्रमुख के लिए लॉटरी निकाल दी गई है। प्रदेश में कुल 309 शहरी निकाय हैं। इनमें से 10 नगर निगम में मेयर, 51 नगर परिषद के सभापति और 248 नगर पालिकाओं के चेयरमैन के पदों पर आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है। अब भाजपा, कॉंग्रेस और कॉमरेड तीनो ही प्रमुख दल श्रीडूंगरगढ़ के चुनावी रण में अपनी बिसात बिछायेंगे। इस बार निर्दलीयों का भी दबदबा रहने की संभावना है।