श्रीडूंगरगढ़ में भारी बारिश के बाद आज पूरे दिन रहा प्रशासन सक्रिय, उपखण्ड अधिकारी ने देखे मौके, दिए निर्देश, बीकानेर से मंगवाये बड़े पम्पसेट
The Khabar Xpress 01 सितंबर 2025। रविवार शाम और रात को श्रीडूंगरगढ़ में हुई भारी बारिश ने आमजन के जनजीवन को प्रभावित किया। जहां निचले इलाकों में पानी भरा वहीं बिग्गाबास, आडसर बास और कालुबास में कई मकान ढह गये।