एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ में भारी बारिश के बाद आज पूरे दिन रहा प्रशासन सक्रिय, उपखण्ड अधिकारी ने देखे मौके, दिए निर्देश, बीकानेर से मंगवाये बड़े पम्पसेट

Published on: September 1, 2025

The Khabar Xpress 01 सितंबर 2025। रविवार शाम और रात को श्रीडूंगरगढ़ में हुई भारी बारिश ने आमजन के जनजीवन को प्रभावित किया। जहां निचले इलाकों में पानी भरा वहीं बिग्गाबास, आडसर बास और कालुबास में कई मकान ढह गये।

श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार एवं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि शिव सारस्वत, पटवारी सीताराम नाई, स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर सहित पूरा प्रशासनिक अमला कस्बे में हुए नुकसान एवं जलभराव की जगहों का मुआयना करते हुए नगरपालिका कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

बीकानेर से मंगवाये पम्प सेट

श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि जब कस्बे के हाई स्कूल के सामने पहुंचकर ताल मैदान एवं मोमासर बास की वाल्मीकि बस्ती का मौका मुआयना किया और वहां की जलभराव की स्थिति को देखा तो तत्काल बीकानेर जिला उपनिदेशक से फोन पर वार्ता करके तत्काल बड़े पम्पसेट भेजने का आग्रह किया ताकि श्रीडूंगरगढ़ ताल मैदान एवं वाल्मीकि बस्ती से पानी निकासी किया जा सके।

उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि इस आपात स्थिति में हम सभी का नागरिकों का कर्तव्य बन जाता है कि हम एक दूसरे के काम आए। प्रशासन पूरी तरह से सभी नागरिकों के सहयोग के लिए तत्पर है। जिस किसी भी नागरिक का नुकसान हुआ है उनको हरसंभव मदद का प्रयास किया जायेगा।

विधायक प्रतिनिधि शिव सारस्वत ने बताया कि सभी के सहयोग से ही ऐसी आपदाओं का सामना किया जा सकता है। हम हमारे क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किसी भी विपदा का सामना करेंगे। प्रशासन का पूरा सहयोग आमजन को मिलेगा।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1Sk2DDNqEz

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment