सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगरपालिका द्वारा लगाये जायेंगे वार्डो में शिविर, आमजन जाने क्या क्या होगा शिविर में, समस्या समाधान का मौका

The Khabar Xpress 12 सितंबर 2025। राजस्थान सरकार द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शहर चले अभियान 2025 का आयोजन सम्पूर्ण राजस्थान में किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार एवं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक कस्बे के सभी वार्डो में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण एवं जनहित के कार्य किये जायेंगे।