निःशब्द…..
The Khabar Xpress 07 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहरवासियों की आत्मा जैसे सुप्त ही हो गयी है। नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा शहर का कचरा डंप करने की जगह पर सम्पूर्ण कस्बे के कचरे सहित मेडिकल कचरा भी डाला जा रहा है। शहर की सबसे बड़ी सेवा संस्था आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ SDGH सेवा समिति ने जब प्रशासन का ध्यान डंपिंग ग्राउंड की तरफ दिलाया और सच्चाई सब रखी तो आत्मा ही कांप उठी। हमारा धर्म, हमारी संस्कृति जिस गाय को हमारी जन्मदात्री से भी बड़ी मानता है उसका ही अस्तित्व खतरे में है।