डंपिंग ग्राउंड में मृत गौवंश के मामले ने पकड़ा तूल, समिति सदस्य कर सकते है 15 जनवरी को बीकानेर कूच, 17 को मुख्यमंत्री का है बीकानेर में कार्यक्रम, न्यायिक प्रक्रिया से न्याय की उम्मीद

The Khabar Xpress 09 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के कालूरोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में गौवंश की अकाल मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कल पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा मौका स्थल से बिना कोई माकूल जवाब दिए निकल गए थे। सेवा समिति के सड़ने इसके बाद पूरी तरह से कानूनी लड़ाई लड़ने की ठान ली। सेवा समिति के सदस्यों की मांग थी कि मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवाया जाए और जवाबदेह व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया से न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।