एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

डंपिंग ग्राउंड में मृत गौवंश के मामले ने पकड़ा तूल, समिति सदस्य कर सकते है 15 जनवरी को बीकानेर कूच, 17 को मुख्यमंत्री का है बीकानेर में कार्यक्रम, न्यायिक प्रक्रिया से न्याय की उम्मीद

Published on: January 9, 2026

The Khabar Xpress 09 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के कालूरोड स्थित डंपिंग ग्राउंड में गौवंश की अकाल मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कल पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा मौका स्थल से बिना कोई माकूल जवाब दिए निकल गए थे। सेवा समिति के सदस्यो ने इसके बाद पूरी तरह से कानूनी लड़ाई लड़ने की ठान ली। सेवा समिति के सदस्यों की मांग थी कि मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवाया जाए और जवाबदेह व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया से न्याय मिलने की उम्मीद जताई है।

17 जनवरी को मुख्यमंत्री से मिलने 15 को हजारों की संख्या में पैदल रवानगी

सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि 17 जनवरी को सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर आ रहे है। उनसे मिलने एवं यहां की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाने के लिए समिति एवं कस्बे के हजारों युवाओं के साथ 15 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर कूच करेंगे। इसके अलावा समिति ने श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन सोनी से आज की परिस्थितियों के अनुसार कानूनी कार्यवाही करने की बात कही गयी। अधिवक्ता सोनी ने विश्वास दिलाया कि जनहित के मुद्दों पर पूरा शहर समिति के साथ है। इस पूरे प्रकरण को न्यायपालिका द्वारा निस्तारित किया जाएगा।

समिति ने श्रीडूंगरगढ़ की युवा अधिवक्ता दीपिका करनाणी को समिति का विशेष आमंत्रित कानूनी सलाहकार बनाया है। दीपिका द्वारा शहर की कई जनसमस्याओं पर जनहित याचिकाओं द्वारा न्यायपालिका के समक्ष प्रस्तुत किया है।

इस दौरान जगदीश स्वामी, विजयराज सेवग, प्रवीण पालीवाल, शूरवीर मोदी, रामावतार सुथार, मदन सोनी, सत्यनारायण टाक, राज सुथार, श्याम साईं, दुर्गेश मारू, प्रियांक शाह, जय धरु, रामप्रताप सारस्वत, कैलाश सारस्वत, दीपक सेठिया, दिनेश कुमार, महेंद्र पारीक, दामोदर सारस्वत, मनोज कुमार डागा, सत्यनारायण स्वामी, पवन सुथार, संतोष बोहरा, प्रदीप जोशी, वासुदेव सारस्वत, जय बाहेती, भीखाराम सुथार, जयप्रकाश झंवरिया, श्याम सुंदर जोशी, फतेहसिंह जांगिड, विनोद कुमार तोलंबिया के अलावा एडवोकेट स्नेहा पारीक भी मौजूद रही

देखे वीडियो….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment