एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ “अपना संस्थान” की पर्यावरण जन चेतना यात्रा पहुंची श्रीडूंगरगढ़

Published on: August 24, 2023

दी खबर एक्सप्रेस 24 अगस्त 2023। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ “अपना संस्थान” राज्य के हर गाँव, हर क्षेत्र मे पर्यावरण जन चेतना यात्रा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है। “अपना संस्थान” की पर्यावरण जन चेतना यात्रा 23 अगस्त को लूणकरणसर से रवाना होकर गुसाईसर बड़ा, आडसर, मोमासर, तोलियासर से होते रात्रि 8:30 पर श्रीडूंगरगढ़ के हेमू कालानी पार्क पहुंची। जहां समाजसेवी श्रवण कुमार सिंधी ने यात्रा की अध्यक्षता करते हुए पर्यावरण संरक्षण की महती जरूरत बताई।

यात्रा के संयोजक भारतीय किसान संघ के धन्ने सिंह तंवर ने इस यात्रा के उद्देश्यों को बताया। तंवर ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना हैं।
भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण समस्या से जूझ रहा है। मौसम में परिवर्तन इतना हो चुका है कि बेमौसम बारिश, आंधी और सर्दी-गर्मी हो रही है। इससे बचने का उपाय सिर्फ सिर्फ पेड़ लगाना और इनका संरक्षण करना है। इस अवसर पर गिरधर दास, सोहन राम, महेंद्र सिंह, बजरंग सिंह सहित अन्य पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। इस यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह यादव, कर्मवीर नेहरा, ओमप्रकाश सहित कस्बे के गणमान्यजन शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment