एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ये क्या बोल गए गहलोत के मंत्री, हो रही सब ओर किरकिरी, वीडियो वायरल

Published on: August 24, 2023

दी खबर न्यूज़ 24 अगस्त 2023। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर जहां देश खुशी से झूम रहा है तो राजस्थान के अशोक गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना की बात सुनकर लोग सिर भी पीट रहे हैं। जब बच्चा-बच्चा जानता है कि यह मानवरहित यान है, मंत्री जी ने ‘चांद पर पहुंचे यात्रियों’ को सलाम किया। राजस्थान के खेल मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चांदना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘सेफ लैंडिग हुई, जो यात्री गए हैं हमारे उनको सलाम करता हूं। हमारा देश साइंस में रिसर्च में एक कदम आगे बढ़ा। मैं सभी देशवासियों को बहुत बधाई देता हूं।’ सोशल मीडिया पर मंत्री चांदना का करीब 19 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, दी खबर एक्सप्रेस इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट किए। कई लोगों ने उनके सामान्य ज्ञान पर सवाल उठाया तो उनके कुछ समर्थकों ने कहा कि मंत्री जी की जुबान फिसल‍ यह किसी के साथ भी हो सकता है। हालांकि सोशल मीडिया पर चांदना ने भी चंद्रयान के सफल होने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि खेलमंत्री अशोक चांदना इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। चांदना को सीएम गहलोत कैंप का माना जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment