दी खबर एक्सप्रेस 22 अगस्त 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है। क्षेत्र के नेता अब अपनी अपनी उपस्थिति प्रदेश कार्यालय में दर्ज करवा रहे है। प्रदेश कार्यालय में भी राजनीतिक हलचल बढ़ी है। स्थानीय नेता अपने अपने खैरख्वाह के पास अपने पोर्टफ़ोलियो के साथ पहुंच रहे है। भाजपा नेता और पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नारायण मोट जयपुर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ , केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से औपचारिक मुलाकात की ओर क्षेत्र की वर्तमान राजनेतिक हालातो पर चर्चा की। मोट ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी जी से मुलाकात कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा की।