एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का किया ऐलान, विरोधी गुट G-23 के नेताओं को भी मिली कमेटी में जगह

Published on: August 20, 2023

दी खबर एक्सप्रेस 20 अगस्त 2023। इस साल होने वाले राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावो और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपनी नई टीम तैयार कर ली है। कांग्रेस ने अपनी नई वर्किंग कमेटी की लिस्ट जारी कर दी है जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कुल 39 सदस्यों को शामिल किया गया है।

इस कमेटी की जो सबसे बड़ी बात है वो यह है कि इसमे कांग्रेस पार्टी के ही नाराज गुट G-23 के सदस्यों आनन्द शर्मा और शशि थरूर समेत कई नेताओं को जगह दी गयी है। कांग्रेस की ये सबसे बड़ी कमेटी है जिसमे पार्टी से नाराज चल रहे नेताओ को शामिल कर उनको नजदीक लाने की कोशिश राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की जा रही है। कांग्रेस की इस सबसे बड़ी कमेटी में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, अधीर रंजन चौधरी, दिग्विजय सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, आनंद शर्मा, समेत कुल 39 नेता शामिल हैं। इसके अलावा 32 स्थाई आमंत्रित सदस्य, 9 विशेष आमंत्रित सदस्य, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्षों को भी जगह दी गई है।

अन्य बड़े नामो में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में सचिन पायलट, शशि थरूर, अशोक चव्हाण, दीपक बावरिया के रूप में नए नाम हैं। गौरव गोगोई, नासिर हुसैन, दीपा दास मुंशी को भी सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अलका लांबा शामिल हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment