एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

प्रधान के विकास कार्यो का पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन

Published on: August 20, 2023

दी खबर एक्सप्रेस 20 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ के सेरूणा गांव में स्थित ब्रह्माणी माता मंदिर में पंचायत समिति मद से ट्यूबवेल, टिन शेड, चारदीवारी, मुख्यद्वार और सीसी ब्लॉक भ्रमण पथ का निर्माण करवाया गया। जिनका उद्घाटन आज पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, पंचायत समिति सदस्य प्रेम भादू, सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा द्वारा किया गया।

सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने गांव की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए नया ट्यूबवेल बनवाने और पुरानी जर्जर पाइपलाइन की जगह नई पाइपलाइन डालने की मांग की।

प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कब्रिस्तान की चारदीवारी बनवाने, गणेश धोरा पर टिन शेड बनाने के साथ ही बिजली व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच चिमना राम गोदारा, ईश्वर राम गाट, पेमाराम गोदारा, कल्याण सिंह चौहान, भवरलाल भादू, भागु नाथ सिद्ध, राजू नाथ सिद्ध, सिकन्दर अली, गोकुल गाट, इमरता राम साई, भंवरलाल साई,खेताराम साईं, खेताराम मेघवाल, मांगीलाल भादू, सुरजाराम भादू, सरदाराराम भादू, मूलाराम गोदारा, गजानन्द सारस्वत, किशनलाल सारस्वत, मोहनलाल खाती, श्री भगवान स्वामी, रामकिशन गोदारा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

पूर्व विधायक जननेता स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर नेतोजी की बाड़ी में समर्थक करेंगे याद, 7 अप्रेल को विशाल श्रद्धांजलि सभा

राज्य अन्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल सितंबर तक फिर बढ़ा, चुनाव पर सस्पेंस बरकरार

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

Leave a Comment