एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

Published on: August 6, 2026

The Khabar Xpress 06 अगस्त 2026,श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था के सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। क्षेत्र के गांवो की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) ने 33/11 केवी समंदसर व लखासर जीएसएस पर स्थापित 3.15mva क्षमता के पॉवर ट्रांसफॉर्मर्स को बढ़ाकर 5mva किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। जिसमें अंतर्गत समदसर जीएसएस पर दो 5mva के और लखासर जीएसएस पर भी एक 5mva के ट्रांसफॉर्मर लगाए जायेंगे।

विधायक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है जहां ऊर्जा की ज्यादा जरूरत है। वे लगातार ऊर्जा विभाग एवं जोधपुर डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष अपने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में यहाँ विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तथा जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है। उन्होंने कहा कि समंदसर जीएसएस का यह उन्नयन क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा और भविष्य की बढ़ती मांग को भी पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
दोनों ही ग्रामवासियों में ख़ुशी कि लहर है तथा ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का आभार जताया |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

ट्रॉमा सेंटर प्रदर्शन- धरना स्थल पर पहुंचा प्रशासन, वार्ता बेनतीजा, आंदोलनकारियों ने दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, देखे वीडियो..

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

Leave a Comment