एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

Published on: August 6, 2026

The Khabar Xpress 06 अगस्त 2026, श्रीडूंगरगढ़। आखिरकार करीब आठ घंटे के धरने ने वह कर दिखाया, जो वर्षों की शिकायतें, ज्ञापन और जनप्रतिनिधियों की मांगें नहीं कर सकीं। प्रशासन ने कहा—खराब पड़ी सोनोग्राफी मशीन ठीक होगी या बदली जाएगी, डॉक्टर लगाए जाएंगे और ट्रॉमा सेंटर बनने तक उपजिला अस्पताल में ही ट्रॉमा सेवाओं का संचालन होगा।

यह स्वागतयोग्य है।

लेकिन सवाल यह है कि क्या इन फैसलों के लिए जनता को धरने पर बैठना जरूरी था ?

  • यदि मशीन बदली जा सकती थी, तो अब तक खराब क्यों पड़ी रही ?
  • यदि डॉक्टर नियुक्त किए जा सकते थे, तो पहले क्यों नहीं किए गए ?
  • यदि ट्रॉमा सेवाएं उपजिला अस्पताल में संचालित की जा सकती थीं, तो यह व्यवस्था घोषणा होने के बाद से ही क्यों नहीं बनाई गई ?

लगता है व्यवस्था का कैलेंडर जनता के दर्द से नहीं, आंदोलनों से चलता है। फाइलें तब खुलती हैं, जब सड़कें भरती हैं। निर्णय तब होते हैं, जब नारे गूंजते हैं। मानो प्रशासन का संदेश साफ हो—“पहले धरना दीजिए, फिर सुविधा लीजिए।”

स्वास्थ्य सेवाएं कोई राजनीतिक सौदेबाजी का विषय नहीं हैं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति यह नहीं पूछता कि फाइल किस टेबल पर अटकी है। उसे समय पर डॉक्टर चाहिए, मशीन चाहिए, इलाज चाहिए। क्योंकि दुर्घटना इंतजार नहीं करती और न ही मौत किसी सरकारी आदेश का इंतजार करती है।

जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि जिन व्यवस्थाओं की घोषणा आज की जा रही है, वे पहले क्यों नहीं थीं ?

क्या स्थानीय विधायक एवं प्रशासन को लोगों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही थी, या फिर उसे जगाने के लिए हर बार जनआक्रोश की घंटी बजानी पड़ेगी ?

The Khabar Xpress का स्पष्ट मत है कि यदि आंदोलन के बाद व्यवस्थाएं सुधर सकती हैं, तो इसका अर्थ यह भी है कि सुधार की क्षमता पहले से मौजूद थी। इसलिए भविष्य में केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। आखिर किसकी लापरवाही से स्वास्थ्य सुविधाएं वर्षों तक अधूरी रहीं ? इसका उत्तर भी जनता की ही तरह स्पष्ट होना चाहिए।

जनता ने अपना काम कर दिया—आवाज उठाई। अब बारी प्रशासन की है कि वह यह साबित करे कि यह सुधार केवल आंदोलन शांत कराने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए हैं।

क्योंकि लोकतंत्र में अधिकार मांगने नहीं पड़ते, सुनिश्चित किए जाते हैं। सवाल केवल ट्रॉमा सेंटर का नहीं है—सवाल यह है कि क्या जनता को अपने अधिकार पाने के लिए हर बार सड़क पर उतरना पड़ेगा ? यदि इसका उत्तर “हाँ” है, तो यह किसी एक विभाग की नहीं, पूरी व्यवस्था की सबसे बड़ी विफलता होगी। और यदि हर जनहित के काम के लिए जनता को सड़क पर उतरना पड़े, तो सवाल केवल व्यवस्था पर नहीं, उसकी संवेदनशीलता पर भी उठते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

ट्रॉमा सेंटर प्रदर्शन- धरना स्थल पर पहुंचा प्रशासन, वार्ता बेनतीजा, आंदोलनकारियों ने दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, देखे वीडियो..

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

Leave a Comment