एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

ट्रॉमा सेंटर प्रदर्शन- धरना स्थल पर पहुंचा प्रशासन, वार्ता बेनतीजा, आंदोलनकारियों ने दिया एक घंटे का अल्टीमेटम, देखे वीडियो..

Published on: August 5, 2026

The Khabar Xpress 05 अगस्त 2026, श्रीडूंगरगढ़। ट्रॉमा सेंटर, उपजिला अस्पताल तथा बीकानेर-सीकर फोरलेन निर्माण की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के पास जारी विशाल धरना बुधवार को उस समय और गरमा गया जब प्रशासनिक अधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से वार्ता की।

धरना स्थल पर तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा एवं श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने आंदोलनकारियों से बातचीत कर धरना समाप्त करने का आग्रह किया। हालांकि, मांगों पर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने के कारण दोनों पक्षों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही।

देखे वीडियो..

https://www.facebook.com/share/v/1B8ZdiSejE

वार्ता विफल होने के बाद धरनार्थियों ने प्रशासन को एक घंटे का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय या उच्च स्तर से लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि वर्षों से ट्रॉमा सेंटर, उपजिला अस्पताल के सुदृढ़ीकरण तथा बीकानेर-सीकर फोरलेन निर्माण की मांग केवल घोषणाओं तक सीमित रही है और अब जनता केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर कार्रवाई चाहती है।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद हैं। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अब सभी की निगाहें अल्टीमेटम की समय-सीमा पूरी होने के बाद प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए विधायक लगातार कर रहे प्रयास, समदसर में दो एवं लखासर में एक 5mva ट्रांसफॉर्मर की स्वीकृति

अपनों से दूरी…. तो झंडा कौन उठाएगा ?, पुराने कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता हाशिए पर… क्या श्रीडूंगरगढ़ में संगठन अपनी सबसे बड़ी ताकत खो रहा है ?

धरना हुआ… और व्यवस्था को याद आ गया कि अस्पताल भी चलाना है !

तीसरे दौर की वार्ता में बनी आंशिक सहमति, करीब साढ़े सात घंटे तक चला धरना, वैकल्पिक ट्रॉमा व्यवस्था, अतिरिक्त डॉक्टर, सोनोग्राफी मशीन व फोरलेन सर्वे पर प्रशासन ने दिया भरोसा, देखे वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ का सब्र टूटा: अब सड़कों पर जनता, कटघरे में सत्ता, ट्रॉमा सेंटर की मांग बनी जनआंदोलन, आज उपखंड कार्यालय के पास जुटेंगे विभिन्न संगठन व आम नागरिक, हिंदू संगठनों का इस्तीफा भी बना बड़ा सवाल

ट्रॉमा सेंटर की जगह बदलने की आशंका के बीच विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की नगर, प्रखंड व जिला पदाधिकारियों का सामूहिक इस्तीफा, हिन्दू युवाओं के संघर्ष को निजी लालच की भेंट चढ़ाने के लगाए आरोप

Leave a Comment