The Khabar Xpress 21 मार्च 2026। पूरे देश सहित श्रीडूंगरगढ़ में भी ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। रमजान के 30 रोजे रखने के बाद ईद की खुशियों का खास पल आ गया है। ईद का यह मुबारक मौका आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का संदेश देता है। इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने ईद को भाईचारे का त्यौहार बताते हुए कहा कि भारत विविधताओं की संस्कृति वाला देश है यहां हर त्यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्र के सतग मनाया जाता है।

ईद-उल-फितर के दिन मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आज सुबह ईदगाह या मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। साथ ही अल्लाह का शुक्राना भी अदा करते हैं।

नमाज के बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता है। लोग अपने घर-परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ मिलकर इस त्योहार को खुशी-खुशी मनाते हैं। ईद-उल-फितर को ‘मीठी ईद’ भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन घरों में खीर, सेवइयां और कई तरह के मीठे पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है।
पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने कॉमरेड जावेद बहलीम के निवास स्थान पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान छात्र नेता मुकेश सिद्ध, आबिद बहलीम, गोपाल सिंह गुर्जर, कुलदीप चौधरी मौजूद रहे। भाजपा युवा नेता सुनील तावणियाँ ने भी रोजेदारों को ईद की शुभकामनाएं दी।

कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा, विमल भाटी ने ईदगाह पहुंचकर नमाज़ियों को ईद की मुबारकबाद दी।










