एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अखिल भारतीय साहित्य परिषद श्रीडूंगरगढ़ के पहले ‘बाल कवि सम्मेलन’ में ‘बाल कवियों’ ने बांधा समा, निकुंज सारस्वत को प्रथम स्थान

Published on: March 25, 2026

The Khabar Xpress 25 मार्च 2026। गत मंगलवार शाम को अखिल भारतीय साहित्य परिषद की श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा सेवा कुंज छात्रावास में पहले “बाल कवि सम्मेलन” का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ मदन सैनी की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल साहित्यकार शिवराज भारतीय और विशिष्ट अतिथि आसाराम पारीक , डॉ मनीष सैनी और मधु झाबक रहे।
सेवा कुंज की बहनों द्वारा मां सरस्वती की स्तुति और मां भारती की वंदना के साथ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इकाई अध्यक्ष भगवती पारीक ‘ मनु’ द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया।
25 बाल कवियों द्वारा अपनी रचनाओं की शानदार प्रस्तुतियां दी गई जिनकी मुक्त कंठ से श्रोताओं ने प्रशंसा की।

इस बाल कवि सम्मेलन में प्रथम स्थान संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल की छात्रा निकुंज सारस्वत, द्वितीय स्थान कमल प्रजापत मोमासर एवं तृतीय स्थान पर सेवा कुंज की वंदना को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र , मेडल और शिवराज जी भारतीय द्वारा रचित रामदेव पचासा की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए शिवराज भारतीय ने राजस्थानी भाषा की मिठास और स्वरचित गीत से सभी को भाव विभोर कर दिया ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ सैनी ने साहित्य विहीन व्यक्ति को पशु के समान बताया और साहित्य की समझ विकसित करने के लिए अधिक से अधिक साहित्य का अध्ययन करने की आवश्यकता बताई। साहित्य परिषद की सीमा भोजक ने समस्त व्यवस्थाएं संभाली।
धन्यवाद संबोधन में कवि और गीतकार छैलू चारण ‘छैल ‘ ने सभी का आभार प्रकट किया और सभी बाल कवियों के लिए काव्य लेखन की कार्यशाला के आयोजन की महती आवश्यकता बताई।मंच संचालन राजू शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में अनिल सोनी, मनोज गुसाईं, लक्ष्मीनारायण भादू, पवन सोनी, शशिदेव, कुम्भाराम घिंटाला, नंदकिशोर पारीक, मनमोहन शर्मा उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment