The Khabar Xpress 13 फरवरी 2026। राजस्थान पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अपने कर्तव्य का शानदार निर्वहन करने पर प्रोत्साहित किया जाता है। इसी कड़ी में बीकानेर पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर द्वारा जिले के मेहनती एवं अपनी ड्यूटी के दौरान बेहतर काम करने के लिए “कॉन्स्टेबल ऑफ दी मंथ” का अवार्ड श्रीडूंगरगढ़ के जांबाज़ पुनीत कुमार को मिला।

पुनीत कुमार को फरवरी 2026 महीने में उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने सम्मानित किया। पुनीत कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुछ दिन पहले पोक्सो के अंतर्गत मुख्य आरोपी को पकड़े में अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। पुनीत कुमार ने इससे पहले भी एनडीपीएस के कई अपराधियों की धरपकड़ करने में अग्रणी अपने साहस का परिचय दिया था। गत सप्ताह में ही ब्लात्कार के एक आरोपी को पाली से दस्तयाब किया था। इसके अलावा पिछले चार महीनों में अपने साहस एवं सूझबूझ का प्रदर्शन करते हुए लगभग 26 स्थायी वारंटी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
इससे पहले भी 2025 के अक्टूबर महीने में उनको बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर द्वारा “कॉन्स्टेबल ऑफ दी मन्थ” से सम्मानित किया जा चुका है।











