एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ा मामला- हॉस्पिटल में ना डॉक्टर, ना नर्सिंग स्टाफ, इंतज़ार में महिला की मौत, ग्रामवासियों में आक्रोश

Published on: January 17, 2026

The Khabar Xpress 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बड़े गाँव मोमासर से बड़ी हृदयविदारक एवं दुःखद खबर है। मोमासर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रि के वक़्त कोई भी डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ड्यूटी पर ना होने के कारण एक महिला की मौत हो गईं। मृतका के ससुर तोलाराम महण ने बताया कि 30 वर्षीय ज्याणा देवी पत्नी संतोष महण को उल्टी होने पर देर शाम को रात्रि करीब 8बजे मोमासर स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आये। तब वहां पर ना तो कोई डॉक्टर और ना ही कोई नर्सिंग स्टाफ हॉस्पिटल में मौजुद थे। फोन करने के 30-40 मिनट बाद हॉस्पिटल पहुंचे। जब वो हॉस्पिटल पहुंचे तब प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण महिला की मौत हो गयी।

मृतका के परिजनों डूंगरराम गोदारा, सुखराम गोदारा ने आरोप लगाया कि इतने बड़े गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी रात्रि को कोई भी कार्मिक ड्यूटी पर नही था। मौके पर ग्रामवासी एकत्रित हो गए है। ग्रामवासी किसी भी अस्पताल में प्रकार की व्यवस्था ना होने पर आक्रोश जताया है। पुलिस थानाधिकारी को सूचना दे दी गयी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment