The Khabar Xpress 17 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं में आज युवा समाजसेवी एवं भामाशाह हस्तीसिंह राजपुरोहित का श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर घुमचक्कर स्थित तेज ऑटो मोबाइल्स एवं करणी रिसोर्ट में भव्य स्वागत किया। युवाओं ने अपने युवा साथी हस्तीसिंह का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन करते हुए उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। क्षेत्र के युवा पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, सद्दाम कायमखानी, उम्मेदसिंह पुंदलसर, गजू माली, अनिल सेवग, भवानी सैनी, संदीप मारू, जावेद खान, लालजी सेवग, महेन्द्र राजपूत, ओमसिंह, जीतू सिंधी ने अपने युवा साथी का स्वागत अभिनंदन किया। राजपुरोहित ने सभी युवा साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ राजनीतिक, सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी भूमिका निभाते रहनी चाहिये। अपने युवा साथियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए।











