एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

उपजिला अस्पताल में दानदाता ने दिए चिकित्सीय उपकरण, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Published on: January 5, 2026

The Khabar Xpress 05 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला चिकित्सालय की दैनिक जरूरतों को देखते हुए कस्बे के दानदाता चांदरतन गोपाल बुटण (सोनी) परिवार द्वारा अस्पताल में चिकित्सीय उपचार लेने वाले रोगियों के लिए इस सर्दी से बचाव के लिए रूम हिटर्स प्रदान किये। इसके अलावा दनादाता परिवार ने ब्लड प्रेशर मशीन, नेबुलाइजर मशीन भी भेंट की। उपजिला अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस ठिठुरती ठंड में हिटर्स रोगियों को गर्मी का अहसास दिलाएंगे और रोजमर्रा के काम आने वाली बीपी मशीन व नेब्युलायजर से रोगियों को बेहतर सेवाएं मिलेगी।

इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसके बिहानी, बबलू सिंधी, करण सैनी, योगेश सैनी, मघराज पुजारी, स्वास्थ्य कर्मी प्रदीप पांडे व रेखा मीणा उपस्थित रहे।
उपजिला अस्पताल की जरूरतों को दृष्टिगत रखते हुए दानदाताओं को समाजसेवी किशोर मारू ने प्रात्साहित किया। एवं मारू ने बताया कि भविष्य में भी उपजिला अस्पताल में सहयोग के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित कर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment