एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

एक दिन झाड़ू लेकर फोटोशूट करवाने और केम्प लगाने से नहीं साफ होगा शहर, मूलभूत सुविधाओं से बेहाल शहरवासी

Published on: December 28, 2025

The Khabar Xpress 28 दिसम्बर 2025। एक दिन झाड़ू लेकर फोटोशूट करवाने और केम्प लगाने से नहीं साफ होगा शहर, इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप की इच्छाशक्ति कितनी है और आप इसके कितने दृढसंकल्पित है। शहर की गलियां सफाई की फोरमल्टीज की कहानियां दिखा रही है और विपक्ष के लिए ये कोई मुद्दा ही नहीं है।

श्रीडूंगरगढ़ शहर अभी भी अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए इंतजार कर रहा है। शहर में पानी निकासी के लिए सीवरेज सिस्टम जिसकी घोषणा हुवे काफी समय हो गया है लेकिन अभी भी प्रक्रियाधीन है जो जल्द ही शुरू हो जाएगा ऐसी आशा की जा रही हैं।

श्रीडूंगरगढ़ का ट्रॉमा सेंटर जो गत कांग्रेस सरकार से लेकर वर्तमान सरकार तक सुर्खियों में रहा है और शहरवासी आज भी उम्मीद लगाए बैठे है कि इसका निर्माण जल्द ही शुरू किया जाये। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष के आरम्भ में गुसाईसर बड़ा में घोषणा भी की थी दानदाताओ के टालमटोल की नीति के कारण इसको सरकार द्वारा बनाया जाएगा। वर्तमान विधायक भी इसको लेकर जागरूक दिखे थे लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्यवाही शुरू ही नही हो पाई है।

मुख्य बाजार के हालात बदतर

कस्बे के घुमचक्कर पर जयपुर की तरफ रोज के राहगीरों एवं महिलाओं के लिये प्रसाधन भी नही है। महिलाओं को इसके ना होने से सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। आदमी तो कहीं भी खुले में जाकर कर लेते थे अब तो महिलाओं को भी गलियों में खुले में निवृत्त होने के लिए मजबूर होना पड़ता है लेकिन हमारे प्रशासन की आंखे बंद है। जो बना हुआ है उसको देखकर श्रीडूंगरगढ़ के जनप्रतिनिधियों की अकर्मण्यता का पता चलता है एवं विकास के दावे करने वाले बड़े बड़े राजनेताओं की भी पोल खोलता है।

घुमचक्कर पर जयपुर साइड बने टॉयलेट की बदतर स्थिति

मुख्य बाजार के हालातों के क्या कहने…

मुख्य बाजार में गांधी पार्क के दोनों तरफ युरिनल्स बने हुए है। ये सुविधा कम और आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों के लिए असुविधा ज्यादा है। हाईस्कूल की तरफ बने युरिनल्स में एक इतना झुका हुआ है कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पालिका प्रशासन भी शायद तभी आंख खोलेगा जब कोई दुर्घटना हो जाएगी। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार स्थित गांधी पार्क के दोनों युरिनल्स के हालात इतने बदतर है कि आम लोगो का वहां खड़ा रहना ही मुश्किल है।
सफाई ना होने की वजह से आसपास के दुकानदारों को भी भयंकर दुर्गंध का सामना करना पड़ता है।
शहर के सभी राजनेता और जनप्रतिनिधि वहां से होकर निकलते है लेकिन नाक पर रुमाल और आंखों पर पट्टी बांधे हुए।
दुकानदारों का कहना है कि कई बार सूचना देने पर भी प्रशासन आंखे नही खोल रहा।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/16cTogdMSG

बारिश के पानी की निकासी के लिए कस्बे के मुख्य बाजार में एसबीआई बैंक से सिद्धार्थ प्लाजा तक पाइप लाइन डाली गई थी। इस कार्य के लिए सड़क को बीचों बीच खोदा गया था और आज हालात ये है कि इतने महीने बीत जाने के बाद भी उस सड़क की मरम्मत नहीं कि गई है। वाहन चालकों को तो नुकसान हो ही रहा है लेकिन दुकानदार एवं राहगीर धूल से प्रभावित हो रहे हैं।

क्या चुनावी वादा ही बना रह जायेगा श्रीडूंगरगढ़ का खेल मैदान..?

श्रीडूंगरगढ़के युवाओं की एकमात्र मांग थी कि कस्बे के हाईस्कूल का ताल मैदान जो डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम पर है उसको विकसित किया जाए। फ़ौज और अन्य तैयारियों के लिए युवाओं की रनिंग ट्रेक की मांग तो पता नहीं कब पूरी की जाएगी लेकिन गत बारिश में ताल मैदान की एक तरफा दीवार गिर गयी थी उसकी भी सुध लेने वाला कोई नहीं है। विपक्ष का तो कहना ही क्या…? उनको अब कौनसा चुनाव लड़ना है, तो वे मौन है।

इस शहर की यातायात व्यवस्था का तो कहना ही क्या…? जो संबंधित अधिकारी है वे अपने केबिन से बाहर नहीं निकलते। पूरा शहर का बाजार यातायात व्यवस्था सुधारने की हर प्रकार की गुहार सभी जगह लगा चुका है। लेकिन प्रशासन परेशान किसको कर रहा है किसी से छुपा हुआ नहीं है।

केवल दिखावे के लिए या किसी खास दिन झाड़ू लगाने से शहर साफ नहीं होगा, बल्कि इसके लिए निरंतर, व्यवस्थित और जमीनी स्तर पर काम करने की ज़रूरत है, जिसमें जनता और प्रशासन दोनों की भागीदारी हो, न कि सिर्फ ‘फोटो खिंचवाने’ के लिए कोई अभियान चलाया जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment