एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन

Published on: December 5, 2025

The Khabar Xpress 05 दिसम्बर 2025। राजस्थान के जोधपुर में 20-21 दिसम्बर को प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 की तैयारियाँ अब पूर्णता की ओर पहुँच चुकी हैं। मंगलवार को लव कुश संस्थान में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया। मीटिंग का उद्देश्य आगामी सम्मेलन को ऐतिहासिक, सुव्यवस्थित और समाज के गौरव का प्रतीक बनाना रहा। मीटिंग में मुख्य संयोजक घनश्याम ओझा, स्वागत अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत, आर. के. ओझा, डॉ.रामनिवास शर्मा, सुधीर सारस्वत, कैलाश सारस्वत, लक्ष्मी नारायण सारस्वत, प्रमोद लखनपाल, पवन जोशी, मंजू सारस्वत, मधु शर्मा और स्वाती शर्मा उपस्थित रहे।

इस दौरान निर्णय लिया गया कि देश–विदेश से पधारने वाले प्रतिनिधियों का भव्य और गरिमामय स्वागत सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। अतिथियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा, परिवहन और मार्गदर्शन की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से लागू करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक समिति को उसकी जिम्मेदारियों के अनुसार कार्य विभाजन सौंपा गया तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। सदस्यों ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि सारस्वत समाज की प्रतिभा, संस्कृति और संगठन शक्ति के प्रदर्शन का बड़ा अवसर है। यह भी सुनिश्चित किया गया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी सत्र समयबद्ध हों और अतिथियों को समाज के इतिहास, परंपरा, विद्वत्ता तथा आधुनिक योगदान की समग्र झलक मिले। कोर कमेटी ने समाज के सभी वर्गों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 सारस्वत समाज के स्वर्णिम अध्याय में एक अविस्मरणीय छाप छोड़ने जा रहा है।

विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले से भी हजारों की संख्या में सारस्वत समाज के प्रतिनिधि महासम्मेलन में शामिल होने के लिये जोधपुर जायेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment