The Khabar Xpress 05 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास निवासी करण पुत्र श्यामसुंदर पारीक ने गुरुवार 4 दिसम्बर को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया कि वह 29 नवम्बर 2025 को रात्रि के करीब 9:30 पर बहन की शादी का सामान खरीदने अक्षय पान भंडार के पास आया था। वहां पर उसी समय एक मोडिफाइड जीप रजि. सं. RJ31 UA0028 (महिन्द्रा, रंग-काला) वहां पर आई जिस पर विधायक लिखा हुआ था। साथ ही वहां पर एक मोटरसाईकिल भी आई जिस पर विकास सोनी व विष्णु शर्मा वहां पर आए। जीप में सन्दीप उर्फ शेरा भी वहां पर आया। विकास सोनी शराब के नशे में गाली-गलोच करने लगा। मेने जब गाली गलौज नहीं करने की समझाइश की तो मुझपर हमला कर दिया जिससे मुझे सिर पर चोटे आई। वहाँ से गुजर रहे नन्दराम गोदारा, अशोक पारीक व भरत जोशी ने समझाइश की तो विकास व सन्दीप ने अपने अन्य साथियों को वहां बुला लिया और हमारे साथ हाथापाई करने लगे।
उन्होंने मेरे गले में पहनी सोने की चैन व ब्रासलेट को छिन लिया। वहीं पर खड़े भरत व अजय पारीक (उम्र 17 वर्ष) से छीना झपटी करके उनकी भी सोने की चैन व एक चान्दी की चैन छीन ली। बीच बचाव करने आये भरत जोशी जिसके पास जेब में दुकान का 20 हजार रूपये पेंमेट था और उसके 20 हजार रूपये भी विकास, संदीप व विष्णु ने छीन लिए। परिवादी ने आरोप लगाया कि विकास, संदीप व विष्णु ने एक योजनाबद्ध तरीके से 4-5 अन्य व्यक्तियों को साथ में लाकर मुझ पर व वहां मौजूद व्यक्तियों पर हमला को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रतनलाल को सौंप दी है।
देखे घटना की सीसीटीवी फुटेज
https://www.facebook.com/share/v/14QZGoxEhLE
नोट-The Khabar Xpress वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।








