एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत के भागीरथी प्रयास लाये रंग, रेगिस्तान में क्षेत्रवासियों की बुझेगी प्यास, गाँवों और कस्बे के लिए 663 करोड़ की ऐतिहासिक परियोजना का वर्क ऑर्डर जारी

Published on: December 2, 2025

The Khabar Xpress 02 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा कुछ ऐसा ही ऐतिहासिक कार्य विधायक ने किया है। आज से करीबन साल भर पहले 17 जनवरी 2025 को The Khabar Xpress ने सबसे पहले क्षेत्रवासियों को खुशखबरी दी थी और बताया था कि श्रीडूंगरगढ़ विधायक के भागीरथी प्रयासों से क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल समस्या का निस्तारण किया जाएगा। आज उस पूरी योजना को धरातल पर उतरने का समय आगया है।

क्षेत्र के लोगों का दशकों पुराना इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्षेत्र में नहर से मीठा पानी घर-घर पहुँचाने वाली 663 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक पेयजल परियोजना अब धरातल पर उतरने को तैयार है। राज्य सरकार ने इस मेगा प्रोजेक्ट का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। इसकी घोषणा के साथ ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस परियोजना के पूरा होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ शहर समेत श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के 96 गांवों और बाकी लूणकरणसर ब्लॉक के 12 गांवों को पहली बार नहर का शुद्ध पेयजल मिलेगा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार गिरते भूजल स्तर और गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे इलाके के लिए यह योजना वरदान साबित होगी।

दो फेज में होगा काम….

परियोजना का कार्य दो चरणों में किया जाएगा जिसमें
पहला फेज (₹285 करोड़) 1916 एमएल का रॉ वाटर डैम
1865 केएलएच क्षमता का फिल्टर प्लांट, कंवर सेन लिफ्ट कैनाल से 40 क्यूसेक पानी की उपलब्धता होंगी। दूसरा पैकेज (₹372 करोड़) इसमें 44 उच्च जलाशय व 15 स्वच्छ जलाशयों का निर्माण होंगा। 14 पंपिंग स्टेशन का निर्माण भी किया जाएगा। नहरबंदी के दौरान 30 दिन का स्टोरेज हर समय उपलब्ध रहेगा। यह संपूर्ण कार्य 20 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़े….

सबसे बड़ी खबर –
भागीरथ बन क्षेत्र की प्यास बुझायेंगे श्रीडूंगरगढ़ विधायक,
क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या का होगा निस्तारण

विधायक की ज़िद बनी योजना का आधार…


श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में दशकों से भूजल लगातार नीचे जा रहा है। हालात इतने खराब हो गए कि कई जगहों पर पानी 2000 फीट तक गहराई में पहुंच चुका है। कई गांव गंभीर संकट के चलते पलायन की कगार पर है। विधायक सारस्वत ने चुनाव के समय क्षेत्र को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल दिलाने का वादा किया था। विधायक बनने के बाद उन्होंने इस योजना को अपनी ज़िद बना लिया और अपनी लग्न और हठधर्मिता से राज्य व केंद्र सरकार से इस योजना को मंजूरी दिलवाई है। इस योजना में श्रीडूंगरगढ़ को जोड़ने के लिए विधायक ने विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था।

विधायक सारस्वत ने बताया कि मेरा स्वभाव जिद्दी है ओर मैंने ये ठान लिया था कि क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट के लिये आजतक कोरे वादे ही मिले है। भविष्य की गंभीरता को किसी ने नही देखा और जात-पाँत और तेरी मेरी की राजनीति में क्षेत्रवासियों का जमकर नुकसान हुआ है। मेरी जिद एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जल मंत्री कन्हैयालाल के सहयोग से परियोजना को उच्च प्राथमिकता मिली। मुद्दे को केंद्र तक ले जाया गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति से इस योजना की समयसीमा 2029 तक बढ़ाई गई, जबकि यह 2024 में समाप्त हो चुकी थी।

आने वाली नस्लों के लिए है यह योजना…

यह श्रीडूंगरगढ़ के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जल परियोजना मानी जा रही है। ये परियोजना हमारी आने वाली नस्लों के लिए एक सौगात होगी। स्थानीय लोग मानते हैं कि पहली बार किसी जनप्रतिनिधि ने इस संकट को इतनी गंभीरता से लिया और समाधान तक पहुँचाया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि आगामी 20 महीनों में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी 10-15 दिनों में इस परियोजना का शिलान्यास किया जाना प्रस्तावित है। विधायक ने कहा कि कस्बे के लिए अलग से 80 करोड़ की पेयजल योजना भी जल्द मूर्त रूप लेगी जिसमे पूरे कस्बे में नए सिरे से पाइप लाइन डाली जाएगी और ऐसे में कुल 743 करोड़ रुपये का कार्य होगा, जो एक बड़ी सौगात है। साथ ही विधायक सारस्वत ने उम्मीद जताई कि भारत ने पाकिस्तान जाने से जो पानी रोका था वह भी हमें मिलेगा। जिससे आने वाले समय से सिंचाई की समस्या से भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को निजात मिलेगी और क्षेत्र खुशहाल होगा। जल जीवन मिशन (हर घर जल परियोजना) के एक्सईएन जितेंद्र झाम ने कहा कि इस परियोजना का स्रोत कंवरसेन लिफ्ट रहेगा। आगामी 30 सालों के लिए पेयजल आपूर्ति इस परियोजना से की जाएगी। इस दौरान विधायक के साथ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, जल जीवन मिशन (हर घर जल परियोजना) के एक्सईएन जितेंद्र झाम, बीआरसी कम्पनी के जनरल मैनेजर रविकुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार श्रीवास्तव और भाजपा नेता उपस्थित रहे।

देखे वीडियो…

https://www.facebook.com/share/v/1G5xyApvMq

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग को नया एईएन कार्यालय सहित एईएन, दो जेईएन व 4 अन्य कार्मिको की स्वीकृति, जबकि कई वर्षों से रिक्त है जेईएन सहित 15 से अधिक कार्मिको के पद, पढ़े पूरी व पुख्ता रिपोर्ट

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Leave a Comment