एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ में खाद्य एवं औषधि नियंत्रण की कार्यवाही, दुकानों से लिये सेम्पल, दिए निर्देश

Published on: October 15, 2025

The Khabar Xpress 15 अक्टूबर 2025। डॉ. टी. शुभमंगला, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान द्वारा दीपावली के त्यौंहारी सीजन के देखते हुए 6 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक अभियान चलाया गया है।
डॉ. पुखराज साध, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर ने बताया कि दिनांक आज 15 अक्टूबर को बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील में बीसीएमओ डॉक्टर डॉ राजीव सोनी, बीपीएम राकेश थलोड, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानु प्रताप सिंह द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त कारवाई के दौरान मैसर्स पुरसुमल, मैसर्स छप्पन भोग, मैसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी एवं मैसर्स मोदी डेयरी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने लिए गए। मैसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी पर 375 किलोग्राम रिफाइंड मूंगफली तेल गुलाब ब्रांड सीज किया गया। मैसर्स पुरसुमल एवं मैसर्स छप्पन भोग से नमूनीकरण के सेम्पल लिए गए तथा साथ ही साफ सफाई रखने के निर्देश प्रदान किए गए। लिए गए नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिर्पोट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment