एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

24 अक्टूबर को होगा नवनिर्मित श्रीडूंगरगढ़ सारस्वत सदन का उद्घाटन

Published on: October 13, 2025

The Khabar Xpress 13 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में सारस्वत समाज द्वारा निर्माणाधीन भवन “सारस्वत सदन” का लोकार्पण एवं उद्घाटन आगामी 24 अक्टूबर को धूमधाम से होगा। 12 अक्टूबर रविवार को निर्माणाधीन सारस्वत सदन में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावणियाँ ने बताया कि 24 अक्टूबर को विधि विधान से समारोह पूर्वक सारस्वत सदन का उद्घाटन किया जाएगा। सारस्वत समाज के अध्यक्ष बजरंग लाल ओझा ने बताया कि सम्पूर्ण सारस्वत समाज को निमंत्रण है कि वे अपनी अमूल्य धरोहर के लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवावे। समिति सदस्य कानाराम सारस्वत ने बताया कि उद्घाटन समारोह में भवन निर्माण में सहयोगी समाज के भामाशाहों का भी अभिनंदन किया जाएगा। समिति सदस्य सांवरमल सारस्वत ने बताया कि इस उद्घाटन के साक्षी सम्पूर्ण कुंडिया सारस्वत समाज एवं प्रबुद्धजन रहेगे। इस दौरान रेवंतराम सारस्वा गुसाईसर बड़ा, काशीराम तावणियाँ रिड़ी, तुलसीराम सारस्वत, मेघराज ओझा, शंकरलाल सारस्वा सेरूणा, हरिराम तावणियाँ, जयदयाल सारस्वत एवं राजेश शर्मा सहित समाज सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment