The Khabar Xpress 03 सितंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा रामसरा के शहीद कैप्टन चंदर चौधरी के 23वें बलिदान दिवस 9 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए सीताराम सियाग ने बताया कि आज बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा ने कहा कि शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि उसके जीवन से प्रेरणा लेकर ही दी जा सकती है। रक्तदान कर युवा अपने क्षेत्र के हीरो को अपनी आदरांजलि दे सकते है एवं समाजहित में अपनी अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम तावणियाँ ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने का आह्वान किया। इस दौरान सरपंच लक्ष्मण राम, चतराराम सारण, मदनलाल आचार्य, हनुमान राम नाई, नारायण गिला, हनुमान राम जाखड़, भैराराम जाखड़, बेगाराम जाखड़, मांगीलाल सियाग उपस्थित रहे।
सीताराम सियाग ने बताया कि 9 सितंबर को बिग्गाबास रामसरा के शहीद कैप्टन चंदरचौधरी स्मारक पार्क में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक आयोजन होगा।














