एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

वंदे भारत ट्रेन का हो श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ ने लिखे रेलमंत्री व बीकानेर सांसद को पत्र

Published on: August 22, 2025

The Khabar Xpress 22 अगस्त 2025। बीकानेर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति मिलने के बाद आमजन में उत्साह का माहौल है तो वही ये निराशा भी है कि इस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ में नही हो रहा जबकि ये बीकानेर से सीधे ही रतनगढ़ रुकेगी। आमजन के साथ कांग्रेस के प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, विमल भाटी सहित कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने श्रीडूंगरगढ़ ठहराव की पुरजोर मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ के भाजपा नेता और बीकानेर भाजपा देहात जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ ने बीकानेर से दिल्ली के लिए शुरू हो रही वंदे भारत ट्रेन को ऐतिहासिक फैसला बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत का आभार जताया और जनहित में मांग की कि श्रीडूंगरगढ़ से यात्री भार अधिक रहता है एवं आसपास के गांवों से भी नागरिक दिल्ली के लिए यहाँ से सुगमता से जाते है। इसलिए वंदे भारत ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ भी होंक़ चाहिए। जाखड़ ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री एवं बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल एवं श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत को पत्र लिखकर वन्दे भारत ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ करने की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment