एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

राजस्थान के तहसीलदार व नायब तहसीलदार हड़ताल पर, श्रीडूंगरगढ़ उपपंजीयक का कार्यभार पुरुषोत्तम शर्मा को

Published on: August 21, 2025

The Khabar Xpress 21 अगस्त 2025। लालसोट तहसीलदार अमितेश मीना से वकीलों द्वारा कार्यालय में मारपीट और जानलेवा हमले के विरोध में राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद के आह्वान पर आज पूरे राजस्थान के राजस्व अधिकारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे। तहसील कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। राजस्व अधिकारियों ने कहा कि राजकार्य के दौरान तहसीलदार पर वकीलों द्वारा किया गया हमला निंदनीय है। अतः राज्यहित एवं आमजन के हित में पूर्णकालिक एवं पदेन उप पंजीयक कार्यालयों में पंजीयन कार्य सुचारू रूप से संपादित करने हेतु भारतीय पंजीयन अधिनियम, 1908 की धारा 12 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये उप पंजीयक (पूर्णकालिक / पदेन) कार्यालयों में प्रशासनिक अधिकारियों को उप पंजीयक का अतिरिक्त कार्यभार सौपा गया है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्य के साथ-साथ उप पंजीयक का कार्य भी तहसीलदार/नायब तहसीलदार/उप पंजीयक के कार्य बहिष्कार से लौटने /आगामी आदेशों (जो भी पहले हो) तक संपादित करेंगे।

इस श्रीडूंगरगढ़ तहसील के सहायक प्रशासनिक अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को श्रीडूंगरगढ़ व सूडसर के उपपंजीयक (सब रजिस्ट्रार) का कार्यभार दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment