एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

शिक्षा के साथ साथ खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक-ताराचन्द सारस्वत, 69वीं तहसील स्तरीय 19 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उदघाटन

Published on: August 21, 2025

The Khabar Xpress 21 अगस्त 2025। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ नियमित रूप से खेलो मे भी रूचि रखनी चाहिए जो उनके सम्पूर्ण विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव के कारण पुरातन भारतीय संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। महाराणा प्रताप ने आजादी के लिए सर्वस्व कुर्बान कर दिया असीमित कष्ट सहे लेकिन गुलामी स्वीकार नहीं की।

महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित 69वीं तहसील स्तरीय 19 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के खेल मैदान मे आयोजित समारोह मे मुख्य अतिथि एवं उदघाटन कर्ता के रूप श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत ने अपने विचार रखें। विशिष्ट अतिथि मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरोज पूनिया ने कहा कि आपाधापी के इस युग मे हम अपनी सयुंक्त परिवार प्रथा एवं देसी खेल भूलते जा रहे हैं। स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान श्रीडूंगरगढ़ के मंत्री जगदीश प्रसाद स्वामी ने क्षीण हो रही भारतीय संस्कृति को बचाये रखने का विद्यार्थियों से आव्हान किया। विद्यालय की छात्राओ ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्रा करिश्मा बाफना ने प्रतियोगिता मे हिस्सा ले रहे सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।

समारोह के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने क्षेत्रीय विधायक एवं शिक्षकों को ये भरोसा दिलाया की इस प्रकार के खेल आयोजनों मे सर्व समाज की तरफ से धन की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों के शारीरिक विकास हेतु खेलो पर ध्यान देना चाहिए। संयोजकीय उदबोधन मे विद्यालय के प्रबंधक विजयराज सेवग ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है उन्होंने सभी अतिथियों का संस्थान एवं विद्यालय परिवार की तरफ से दिल से आभार जताया. इससे पूर्व सुरेश भादानी, संजय करवा, प्रधानाचार्य मनीष सैनी, प्रधानाचार्य मनीष शर्मा, चंद्र जी शारीरिक शिक्षक, भवानी शंकर स्वामी, भवानी शंकर तावणियाँ, ओमप्रकाश भुवाल, नानूराम कुचेरिया ने माल्यार्पण और शॉल के साथ मंचस्थ अतिथियों का सम्मान किया।

विधायक सारस्वत ने बल्ले से गेंद खेल कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय के खेल शिक्षक गोपालराम शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता मे सोलह विद्यालयों के खिलाडी हिस्सा ले रहे है। पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्यारे लाल ढुकिया, पवन कुमार उपाध्याय सूर्यकान्त चूरा, ओमप्रकाश राजपुरोहित, सभी टीमों के दल प्रभारी, शारीरिक शिक्षक, विद्यालय प्रभारी इत्यादि गणमान्य बड़ी संख्या मे उपस्थित थे। प्रथम मैच महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्रीडूंगरगढ़ तथा शहीद राकेश चोटियां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धीरदेसर चोटियां के मध्य खेला गया जिसमे महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आठ विकेट से विजय दर्ज की। बीरबल शर्मा, हेतराम जी बाना, राकेश कुमार, चंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद पांडिया, ओमप्रकाश भुवाल, हनुमान प्रसाद देवेंद्र कुमार, पुरनाराम सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे। प्रतियोगिता के आयोजन मे महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान, श्री डूंगरगढ़ के सौजन्य से हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

बीकानेर ओबीसी जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ के युवा को बड़ी जिम्मेदारी

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

Leave a Comment