एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ में हुए देशभक्ति कार्यक्रम, वृक्षारोपण कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Published on: August 13, 2025

The Khabar Xpress 13 अगस्त 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल द्वारा आज शाम शहीद हेमू कालाणी पार्क में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, नगर पालिका चेयरमैन मानमल शर्मा, भाजपा देहात जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ और मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज़ादी के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान, बच्चों द्वारा देशभक्ति कविताएं, तिरंगा वितरण, पार्क की साफ-सफाई एवं “एक पौधा शहीद के नाम” के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विधायक सारस्वत ने कहा, “हर घर तिरंगा अभियान हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें गर्व है कि श्रीडूंगरगढ़ के नागरिक पूरे उत्साह के साथ इस मिशन में भाग ले रहे हैं।”

भाजपा देहात जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ ने कहा कि तिरंगे के तीनों रंग शान्ति, हरियाली एवं क्रांति के प्रतीक है। ये सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, बलिदान और गौरव का प्रतीक है। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे गर्व और सम्मान के साथ मनाए। मैं सभी नगरवासियों से अपील करता हूँ कि 15 अगस्त को अपने घर, दुकान, संस्थान पर तिरंगा अवश्य फहराएं।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ ने फहराया अपने घर पर तिरंगा

कार्यक्रम में शहर महामंत्री मदन सोनी, भवानी तावणियां, नरेश मोट, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, भरत सुथार, लोकेश माली, एस. कुमार सिंधी, माणक बोहरा, संतोष बोहरा, सुरेन्द्र चुरा, ललित मारू, रामूनाथ जाखड़, रामकिशन दर्जी, मूलचंद इंदौरिया, मांगीलाल राठी, महेन्द्र राजपूत, विक्रम शेखावत, रामसिंह राजपुरोहित, सुनील वाल्मीकि, महेन्द्र पारीक, ओमप्रकाश सहदेवड़ा,पवन नाई, नानूराम कुचेरिया, विष्णु सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला शक्ति में मीनाक्षी मोरवानी, मीना गुरनानी, गंगा खटनानी, लक्ष्मी देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं।

अंबेडकर कॉलोनी में छात्रों ने फहराया तिरंगा

श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास अंबेडकर कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा , महेश कुमार, नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर, प्रधानाचार्य भागीरथ बाना, ईश्वर नायक, श्रीमती संतोष देवी (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अम्बेडकर कॉलोनी) एवं नगर पालिका के कर्मचारी जितेन्द्र भोजक, विमल कुमार, कृष्णा चांवरिया, सरिता बोहरा, अजय शर्मा, सोनू नाई, मोहित सारस्वत, चांद रतन घोटिया एवं भरत जोशी ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

छात्रों ने हरियालो राजस्थान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment