एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

खबरें दिन भर की में पढ़े आज की विशेष खबरें

Published on: August 3, 2025

The Khabar Xpress 03 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ एवं आसपास के क्षेत्र पढ़े घटित घटनाओं को पढ़े खबरें दिन भर की में एक साथ…

रमन आई. टी.आई.मे फाइनल ईयर के छात्रों का विदाई समारोह

आज दिनांक 3 अगस्त 2025 को रमन आईटीआई श्रीडूंगरगढ़ में द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि 2 साल में आपने जो सीखा है उसको आगे अपने जीवन में लायें और रोजाना आप प्रेक्टिकल करते रहे क्योंकि इलेक्ट्रीशियन एक ऐसा रोजगार है जिसकी हर घर में जरूरत रहती है। जिसकी वजह दिनों दिन घरों में बढ़ते इलेक्ट्रिकल आइटम है। इसके अलावा गवर्नमेंट सर्विस में भी इलेक्ट्रिशियन की बहुत डिमांड है। अभी अभी विद्युत विभाग में बड़ी भर्ती निकलीं है उनकी आप तैयारी करें। इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए उन्हें दिन प्रतिदिन आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित करते हुए सभी को मित्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी को मित्रतापूर्ण भाव से रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमान मुकेश जी मालू (अधिशासी अभियंता राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम ) ने कहा कि इलेक्ट्रीशियन का काम बहुत ही सुरक्षा और सावधानी से करने वाला काम है। आप हमेशा सेफ्टी रूल्स को ध्यान में रखते हुए कार्य करें। मालू ने बताया कि आने वाले समय में आपके लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जैसे सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल, रेलवे और विद्युत विभाग में काफी रोजगार की संभावनाएं है। आने वाले समय में ज्यादातर इलेक्ट्रिकल व्हीकल हो जाएंगे जिससे रोजगार की पुरजोर संभावना है। इस अवसर अधिशासी अभियंता ने सारगर्भित जो बातें बताई जो विद्यार्थियों के जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करेंगी। इस अवसर पर संदीप गोदारा ने आए हुए अतिथियो का आभार प्रकट किया। आईटीआई स्टाफ राकेश परिहार, पूनम चंद, अंशु शर्मा, अशोक कुमार और विनोद कुमार इस मौके पर मौजूद रहे।

13 अगस्त को होगा राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोह की

श्री रघूकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती समारोहपूर्वक मनाने के विषय में पूर्व तैयारी बैठक आज रविवार 3 अगस्त को आयोजित हुई। वरिष्ठ स्वयंसेवक एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा ने कहा कि जयंती कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सर्वसामाजिक लोगों की उपस्थिति के लिए प्रयास किया जाए तथा अधिकाधिक संख्या में जयंती समारोह में पहुंचने का आह्वान किया। छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ ने छात्रावास की कार्यवाही का ब्यौरा रखा तथा बताया कि आगामी समय में प्रतिभा सम्मान समारोह का प्रस्ताव रखा जाएगा।

बैठक में पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ,जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह, श्रवणसिंह कीतासर ,महेंद्रसिंह लखासर, अगरसिंह कोटासर, उपसरपंच मांगुसिंह जोधासर, छोटुसिंह, हरीसिंह गुसाईंसर, महेंद्र सिंह झंझेऊ, महेंद्रसिंह, जितेन्द्र सिंह जालबसर, ओमपाल सिंह जोधासर, भागीरथ सिंह, दीपेंद्र सिंह धर्मास, जगदीश सिंह सुरजनवासी, प्रांत प्रमुख जेठूसिंह पुन्दलसर अपने सहयोगियों सहित छात्रावास के युवक व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाज विकास के लिए आपसी मतभेद को मिटाकर नई सोच व दिशा की जरूरी – अभिनेष महर्षि

श्रीडूंगरगढ़ गौड़ ब्राह्मण विकास समिति की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संस्कृति भवन में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज को मजबूत व सशक्त बनाने और इसके उत्थान को लेकर विशेष चर्चा की गई।
इस अवसर पर महर्षि ने कहा कि समाज सर्वोपरि होता है। समाज विकास के लिए आपसी मतभेद को मिटाकर नई सोच व दिशा की जरूरत होती है। समाज के हर व्यक्ति को सामाजिक सोच के साथ जुटना जरुरी है। संस्था अध्यक्ष ताराचंद इंदौरिया ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा एवं अपने नैतिक दायित्व के प्रति जाग्रत होने की जरूरत है। साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि समाज में एकता और संगठन होने से ही समाज विकसित होता है। समाज उत्थान में युवाओं वर्ग को अपनी महती भागीदारी निभानी होगी। पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कहा कि समाज के विकास में संख्या बल का बड़ा होना जरुरी नहीं है। संगठन के साथ अच्छी सोच की जरूरत होती है। समिति के मंत्री विजय महर्षि ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर समाजहित में ईमानदारी से कार्य करने की बात कही।

इस दौरान इंद्रचंद शर्मा, मनीष शर्मा, सीताराम महर्षि, निरंजन शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, प्रमोद शर्मा, राधेश्याम नाथोलिया, घनश्याम शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, राजकुमार महर्षि, राजेंद्र कुमार, कपिल महर्षि, कैलाश शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

रायपुर लूटकांड में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से तीन आरोपियों को मिली ज़मानत, अधिवक्ता विपुल ओझा की प्रभावी पैरवी रही निर्णायक

रायपुर/बिलासपुर। राजधानी रायपुर के बहुचर्चित लूटकांड मामले में सोमवार को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से तीन आरोपियों को बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने राजस्थान के बीकानेर जिला में श्रीडूंगरगढ़, कालू निवासी भवानी शंकर सारस्वत, रवि शर्मा एवं भवानी उर्फ लालजी की ज़मानत याचिकाएं स्वीकार कर उन्हें ज़मानत प्रदान की है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों की ओर से जयपुर के अधिवक्ता विपुल ओझा द्वारा छत्तीसगढ़ पहुंच कर सशक्त और तथ्यपरक पैरवी की गई। जिसके आधार पर न्यायालय ने ज़मानत अर्जी पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए राहत प्रदान की।

ज्ञात हो कि यह रायपुर में लूट का आरोप अपने कथन में शिकायत कर्ता महावीर शर्मा द्वारा दिया गया था। जिसे लेकर पुलिस द्वारा सघन जांच की जा रही थी। मामले में ज़मानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलों को गंभीरता से सुना और अभियुक्तों को कुछ शर्तों के साथ ज़मानत प्रदान की।

इस निर्णय को लेकर जहां आरोपियों के परिजनों ने राहत की सांस ली है, वहीं अधिवक्ता विपुल ओझा की कानूनी रणनीति की न्यायिक हलकों में सराहना की जा रही है।

सुश्री उर्मिला सारस्वत श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ नोखा उपाध्यक्ष घोषित

श्री छः न्याति ब्राह्मण महासंघ महिला प्रकोष्ठ नोखा की अध्यक्ष ज्योति ओझा , राजनैतिक प्रकोष्ठ तहसील महामंत्री दिलीप सारस्वत की अनुशंसा पर सुश्री उर्मिला सारस्वत सुपुत्री भेराराम सारस्वत रोड़ा नोखा को नोखा तहसील के लिए महिला प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment