एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

बिजली करंट से घायल मुनीराम की श्रीडूंगरगढ़ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने जानी हॉस्पिटल में कुशलक्षेम, दिया हरसंभव सहयोग का आश्वासन

Published on: August 2, 2025

The Khabar Xpress 02 अगस्त 2025। उपखंड क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ के गांव उदरासर निवासी मुनीराम पुत्र हड़मानाराम जाति ब्राह्मण करंट की चपेट में आने से घायल हो गए, जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने पीबीएम अस्पताल जाकर मुनीराम के हाल जाने तथा उपस्थित परिवारजनों को हरसंभव प्रशासनिक मदद हेतु आश्वस्त किया। मुनीराम एक संविदाकर्मी के रूप में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जीएसएस पर कार्य कर रहा था, दिनांक 28.07.2025 को बाधित विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त करने हेतु विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ विद्युत पोल को ठीक करने के दौरान विद्युत् की चपेट में आ जाने से शरीर में चोट आ गई, जिसको स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक चिकित्सा के बाद ट्रॉमा सेंटर बीकानेर के लिए रैफर किया गया। घायल मुनीराम को आर्थिक सहायता दिलवाने हेतु क्षेत्रवासियों ने उपखंड अधिकारी श्री शुभम शर्मा को ज्ञापन दिया। श्री शर्मा ने विभागीय अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर घायल को आर्थिक सहायता हेतु त्वरित विभागीय कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने बारिश के मौसम को देखते हुए क्षेत्रवासियों से विद्युत उपकरणों से आवश्यक एहतियात बरतने हेतु भी अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

Leave a Comment