एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा का आरटीआई कार्यकर्ताओं सहित सामाजिक संस्थाओं ने किया स्वागत

Published on: July 22, 2025

The Khabar Xpress 22 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में नव स्थान्तरित उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा के कार्यालय पदस्थापित के बाद से ही क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। आज 22 जुलाई को मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति द्वारा उपखंड कार्यालय परिसर में उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा को साफा व माला पहनाकर अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललितसिंह ओड के नेतृत्व में समिति के सदस्यो ने उपखंड अधिकारी को अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया। समिति के सदस्य महेश झंवर, सुभाष सिद्ध बाना एवं पवन नाई ने कहा कि इनके कार्यकाल में कस्बे की प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ रूप से संचालित हो, यही कामना करते है। उपखंड अधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए प्रशासनिक सहयोग और पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही। इस दौरान समिति के जिला महामंत्री रामनाथ जाखड़, शहर महामंत्री अनिल वाल्मीकि, सोनिया राजपुरोहित, यशोदा सिद्ध, पूरणमल नाई आदि मौजूद रहे।

नव पदस्थापित उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा के स्वागत की इसी कड़ी में क्षेत्र के छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष आईदान पारीक धनेरू और विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष एड, प्रवीण पालीवाल, वरिष्ठ अध्यापक अखिल भारतीय साहित्य परिषद के कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा रीडी, नारायण सिंह राजपुरोहित तोलियासर एवं पूर्व नायब तहसीलदार रतनलाल ने स्वागत ओर शुभकामनाएं दी। पारीक ने कहा कि आशा करते है कि उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा के कार्यकाल में क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होगी।

नवनियुक्त उप जिला कलेक्टर श्रीडूंगरगढ़ श्रीमान शुभम् शर्मा का राजस्व परिवार, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा हार्दिक स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment